IPL 2025 में MI vs CSK के मुकाबले में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों से मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। जानिए मैच की पूरी रिपोर्ट।
मुंबई: आईपीएल 2025 (IPL 2025) के एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तूफानी पारियों की बदौलत मुंबई ने 177 रनों का लक्ष्य महज 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई ने अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, जबकि चेन्नई के लिए राह और मुश्किल हो गई है।

MI vs CSK Match Summary: पहला इनिंग (CSK बैटिंग)
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही। रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए।
पावरप्ले में CSK ने 48 रन बनाए, 1 विकेट खोकर।
इसके बाद एस. राशीद (S. Rasheed) और ए. माथरे (A. Mhatre) भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए।
9 ओवर में CSK का स्कोर था 66/3।
शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 32 गेंदों में 50 रन बनाकर कुछ राहत दी।
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर्फ 4 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के हाथों आउट हो गए।
रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शानदार 53 रन बनाए, 35 गेंदों पर।
CSK ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए।
MI vs CSK Second Innings: मुंबई इंडियंस की पारी
मुंबई के दोनों ओपनर्स ने तगड़ी शुरुआत दी, 6 ओवर में 62 रन बना डाले।
रिकल्टन (Rickelton) ने 24 रन बनाए लेकिन रवींद्र जडेजा के हाथों आउट हुए।
रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में तेज़ अर्धशतक जड़ा।
रोहित ने कुल 45 गेंदों में 76 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 68 रनों की धुआंधार पारी खेली।
मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 15.4 ओवर में 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

MI vs CSK Match Highlights:
MI vs CSK 2025: पॉइंट्स टेबल पर असर
मुंबई इंडियंस अब 7 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ गई है।
चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी सिर्फ 2 जीत के साथ आखिरी स्थान पर है।
CSK के लिए आगे के मैच अब “करो या मरो” जैसे हो चुके हैं।
निष्कर्ष:
मुंबई इंडियंस ने इस ज़रूरी मुकाबले में बेहतरीन टीम प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार पारियों ने दिखा दिया कि MI अभी भी खिताब की दौड़ में है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अब हर मैच जीतने की जरूरत है अगर वे प्लेऑफ में जगह बनाना चाहते हैं।