सुधीर चौधरी ने आजतक क्यों छोड़ा?

सुधीर चौधरी देश के सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली समाचार एंकरों में से एक हैं। वे जिस भी शो को होस्ट करते हैं, वह दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हो जाता है। आजतक से पहले वे ज़ी न्यूज़ में ‘डीएनए’ नामक शो को होस्ट करते थे, जो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता था और अत्यधिक सफल रहा था। आजतक पर भी उनका शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ बेहद चर्चित और लोकप्रिय शो था।

उनका खबरों को प्रस्तुत करने का अंदाज़ बेहद अलग और प्रभावशाली है, शायद यही कारण है कि जनता उनसे सहजता से जुड़ पाती है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आई है कि सुधीर चौधरी ने आजतक को अलविदा कह दिया है।

आजतक को क्यों छोड़ा?

सूत्रों के अनुसार, सुधीर चौधरी को आजतक से सालाना 5 से 8 करोड़ रुपये तक की सैलरी मिलती थी। लेकिन अब खबर है कि वे डीडी न्यूज (प्रसार भारती) से जुड़ने जा रहे हैं और वहां उनकी करीब 15 करोड़ रुपये की डील फाइनल हो चुकी है। उन्होंने 4 अप्रैल 2025 को आजतक पर अपना आखिरी एपिसोड होस्ट किया।

प्रसार भारती के एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार, सुधीर जी के साथ यह डील डीडी न्यूज़ की विश्वसनीयता और टीआरपी को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। पिछले कुछ वर्षों में डीडी न्यूज़ की टीआरपी में गिरावट आई है क्योंकि बहुत सारे निजी चैनल आ गए हैं और प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

सुधीर चौधरी का प्रभाव

सुधीर चौधरी जिस भी शो को होस्ट करते हैं, वह शो दर्शकों के बीच हिट हो जाता है। शायद इसी वजह से प्रसार भारती ने इतनी बड़ी रकम चुकाकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। अब डीडी न्यूज़ को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि अगर शो सफल होता है, तो यह चैनल की कमाई पर भी बड़ा असर डालेगा।

‘ब्लैक एंड व्हाइट’ की कमान अब किसके हाथ में?

अब जब सुधीर जी ने आजतक छोड़ दिया है, तो उनके पॉपुलर शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ को अंजना ओम कश्यप होस्ट करेंगी। अंजना जी आजतक की एक पुरानी और जानी-पहचानी एंकर हैं, और उनकी भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जो उन्हें न जानता हो, इसलिए इस शो की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

अंजना ओम कश्यप के साथ-साथ नेहा बाथम, श्वेता सिंह और सैयद अंसारी भी शो को समय-समय पर होस्ट करेंगे।

सुधीर चौधरी के बारे में कुछ और जानकारियाँ

शिक्षा: सुधीर चौधरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है और इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की।

पत्रकारिता करियर: वे 1993 से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे ज़ी न्यूज़, सहारा, इंडिया टीवी और आजतक में काम किया है।

पुरस्कार और सम्मान:

2013 में उन्हें रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ज़ी न्यूज़ पर उनके ‘डीएनए’ शो को कई बार बेहतरीन न्यूज़ प्रोग्राम का पुरस्कार मिल चुका है।

वे अपनी राष्ट्रवादी पत्रकारिता और सटीक विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं।

विवाद: पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई बार विवादों का भी सामना किया है, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई।

अब आगे क्या?

अब सुधीर चौधरी के फैंस को इस बात का इंतज़ार रहेगा कि वे डीडी न्यूज़ पर किस शो को लेकर आएंगे, उस शो का नाम क्या होगा और उसकी थीम क्या होगी। क्योंकि जितने मशहूर सुधीर सर हैं, उतने ही उनके शो भी मशहूर हो जाते हैं।

डीडी न्यूज़ को भी सुधीर जी से बड़ी उम्मीदें होंगी, और अगर यह शो सफल रहा, तो यह सरकारी चैनल के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top